पति से कहासुनी होने पर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:44 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना एरिया के गांव पलड़ा में पति के साथ हुई कहासुनी पर एक महिला ने शनिवार की सुबह चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


जानकारी अनुसार, पलड़ा गांव में रहने वाली शांति (30) अपने पति वीरेंद्र के साथ कपड़ों पर प्रेस करने व ड्राइक्लीन करने काम करती थी। बताया जा रहा है कि पति के शराब पीने के चलते पिछले कुछ समय से दोनों में झगड़े हो रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे महिला ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 

मामले में जांच अधिकार एसआई सुरेखा ने बताया कि अभी तक जांच में घरेलू कहासुनी में आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static