केस से नाम हटाने की ऐवज में 50 हजार की रिश्वत ले रही महिला हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 03:30 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला थाना मानेसर में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मानें तो हैड कांस्टेबल कविता को उस वक्त काबू किया गया जब वह रिश्वत की यह रकम ले रही थी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, एक शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी कि उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना मानेसर में उसके व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल कविता कर रही है। मामले में जांच के दौरान शिकायतकर्ता के भाईयों बलराम और मुकेश का नाम मुकदमें से हटाने की ऐवज में कविता ने 50 हजार रुपए मांगे थे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने हैड कांस्टेबल कविता को रुपए लेते रंगेहाथ काबू कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्यायस संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।