महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने पति व जेठानियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 12:22 PM (IST)

शहजादपुर : क्षेत्र के गांव भारांपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी  जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पतिव दो जेठानियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता शाहाबाद निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि उसने अपनी बेटी की आशा की शादी करीब 10 वर्ष पहले गांवे भारांपुर निवासी हरमेस कुमार पुत्र रौनकी राम के साथ हिंदू रीती रिवाज के अनुसार की थी। उसने बताया कि उसकी बेटी के पास 8 वर्ष का लड़का प्रतीक व 6 वर्ष की लड़की माही है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का पति हरसेम व उसकी जेठानियां उषा व संतोष उसकी बेटी से मारपीट कर उसे परेशान करते थे। इस बारे उनकी कई बार पंचायतें भी हुई करीब 6 महीने पहले भी इन्होंने मेरी बेटी से मारपीच की थी जिसका बिरादरी लेवल पर फैसला हो गया था। 

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 1 नवम्बर को मेरे दामाद ने मेरी लड़की के साथ झगड़ा व मारपीट की थी। उसने कहा कि 2 नवम्बर को हमें फोन पर मेरे दामाद ने बताया कि मेरी बेटी ने फांसी लगा ली है। मृतका के पिता ने आरोप लगा ली है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने अपने पति हरमेस, जेठानी उषा व संतोष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पिता व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है। 


   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static