पानीपत : बर्तन बेचने आई महिला ने 2 महिलाओं को सम्मोहित कर ठगे लाखों के गहने

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 12:00 PM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले में महिलाओं के आभूषण ठगने का गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। इस गिरोह से जुड़ी महिलाए आए दिन महिलाओं को अपना निशाना बना रही हैं। जहां जिले के समालखा कस्बे में बर्तन बेचने आई महिला ने सम्मोहित करके मकान मालकिन और किराएदार महिला को ठग लिया। वह उन दोनों से लाखों रुपए के सोने व चांदी के गहने लेकर भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गुलाब देवी ने बताया कि वह गांधी कॉलोनी समालखा की रहने वाली है। वह सात अप्रैल को घर पर अकेली थी। इसी दौरान बर्तन बेचने वाली महिला आई, जिसको किराए पर रह रही सिमरजीत कौर ने बैठने के लिए कुर्सी दी। इसके बाद उसने गुलाब देवी और सिमरजीत कौर को सम्मोहित कर दिया और गहने लेकर भाग गई। गुलाब देवी का कहना है कि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static