USA में जॉब दिलाने का झांसा देकर महिला वकील के साथ धोखाधड़ी, लगाया 12 लाख का चूना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 09:55 AM (IST)

हिसार: गोविंद नगर निवासी एक महिला वकील और एक अन्य व्यक्ति से यू.एस.ए. ले जाकर एन.जी.ओ. में जॉब दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए हड़प लिए गए।  गोविंद नगर निवासी लखबीर कौर ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस पुलिस को बताया कि वह वकालत करती है। अमृतसर के जर्मनजीत सिंह, उसकी पत्नी हरजिन्द्र कौर व जितेन्द्र सिंह ने बताया था कि यू.एस.ए. में उनका एन.जी.ओ. चल रहा है। जितेन्द्र ने यहां आकर हमें एक एफिडेविट दिया था। उसने कहा था कि हम आपको अपने एन.जी.ओ. में काम देंगे। 

उन तीनों ने मुझसे व परिचित सोनू से 8 लाख रुपए व 4 लाख रुपए बैंक के माध्यम से प्राप्त किए थे। काफी दिन बीतने के बाद भी वे न तो हमको अपने ए.जी.ओ. में काम दिला रहे हैं और न रकम वापस कर रहे हैं। वे संपर्क करने पर धमकी देते हैं कि फिर फोन किया तो जान से मार देंगे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 नामजद के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static