महिला को दिवाली की शॉपिंग करने जाना था दिल्ली, बीच रास्ते में गंवाई दोनों टांगे

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 05:40 PM (IST)

करनाल : करनाल शहर में रेलवे स्टेशन पर महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों टांगे कट गई। महिला पानीपत की रहने वाली है। 

बताया जा रहा है कि महिला करनाल में अपने भाई के घर गई थी और आज उसने दिवाली के लिए समान खरीदने दिल्ली अपने भाई के साथ जाना था और वह दिल्ली जाने के लिए करनाल स्टेशन पर आई थी। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ने लगी तो उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई। वहीं घायल महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां हालात ज्यादा खराब होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static