होटल के बाहर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:34 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): होटल के बाहर एक महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मंगलवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 मई 2026 को वह किसी काम से सेक्टर-45 स्थित में आई हुई थी। जब वह होटल से बाहर निकली, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे एक स्थानीय युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोपियों ने महिला को देखते ही उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं और बेहद गंदे व आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए।

 

पीड़िता ने जब आरोपियों की हरकतों का विरोध किया और अपनी कार में बैठकर वहां से निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को निशाना बनाया। हुड़दंगियों ने महिला की कार के टायर की हवा निकाल दी,ताकि वह जा न सके। इसके बाद भी जब महिला किसी तरह गाड़ी लेकर वहां से आगे बढ़ी, तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी से उसका काफी दूर तक पीछा किया। रास्ते में महिला को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि होटल के बाहर और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static