मेडिकल खर्च के नाम पर एक लाख नहीं देने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 09:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-9ए थाना एरिया में महिला द्वारा एक व्यक्ति को मेडिकल खर्च के नाम पर एक लाख रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण विहार फेज-2 निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 11 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से आर्टेमिस अस्पताल जा रहे थे। उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे। दौलताबाद फ्लाईओवर के समीप वन-वे रोड पर सामने से गलत दिशा में तेज गति से आ रही स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक परमजीत घायल हो गया, जबकि शिकायतकर्ता की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। नवीन का कहना है कि दुर्घटना के बाद उन्होंने स्वयं एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देकर घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ दिनों बाद परमजीत की पत्नी ने कथित रूप से फोन कर मेडिकल खर्च के लिए एक लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

 

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें स्कूटी चालक परमजीत गलत दिशा में वाहन चलाता हुआ दिखाई दिया। जांच में प्रथम दृष्टया हादसे का कारण स्कूटी चालक की लापरवाही पाया गया है। हालांकि, जबरन वसूली और धमकी देने के आरोपों के समर्थन में फिलहाल कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यदि जांच के दौरान अतिरिक्त साक्ष्य सामने आते हैं तो संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static