शादी का झांसा देकर युवती से रेप, अबॉर्शन कराया

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 09:13 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने व उसका अबॉर्शन कराने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीया युवती ने कहा कि उसका परिचय वर्ष 2011 में अशोक से हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अशोक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। वर्ष 2021 तक अशोक व उसके बीच फिजिकल रिलेशन रहे। जब भी उसने अशोक से शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा। यही नहीं उसने युवती का अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद अशोक ने उसके साथ शादी करने से साफ मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 

शादी का झांसा देकर युवती से रेप
सेक्टर-40 थाना पुलिस को दी शिकायत में 33 वर्षीया युवती ने कहा कि उसका परिचय वर्ष 2020 में विशाल नाम युवक से हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। विशाल ने उसके साथ शादी करने का वायदा किया और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। विशाल 30 अप्रैल 2024 तक उसके संपर्क में रहा और शादी का वास्ता देकर उसके साथ रिलेशन बनाता रहा। अब विशाल ने उसके साथ शादी करने से साफ मना कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static