साहब ! पति ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी, देवर ने किया है रेप, मेरी मदद करो
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 10:15 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी कर उसे गुमराह करने के साथ ही अपने देवर पर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर व सास द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया। महिला थाना ईस्ट पुलिस ने आईपीसी की धारा 511, 509, 506, 498 ए, 494, 406, 376, 354 ए, 34, 323, 313 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी शादी गुड़गांव के सेक्टर-49 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व सास ससुर द्वारा उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। महिला ने बताया कि कुछ समय तक तो वह उनकी यातनाएं सहती रही, लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके सास-ससुर, पति व देवर द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं उसके देवर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और अपनी दूसरी पत्नी को छिपाए रखा। झगड़े के दौरान एक दिन यह बात उजागर हो गई। जब उसने इन सभी बातों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।