जिला कष्ट निवारण समिति में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, सीएम ने मौके पर ही निबटाया

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 09:26 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : जिले की जे सी बोस यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कालेज में छात्र की फीस और सर्टिफिकेट फंसे होने का एक मामला मुख्यमंत्री के सामने आया था। जिसका निबटारा सीएम मे मौके पर कर दिया। विधवा शिकायतकर्ता ने जिला कष्ट निवारण में अपने बेटे की फीस और सर्टिफिकेट फंसे होने की  शिकायत दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरियादी की शिकायत सुनते ही संबंधित लिंगयाज यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया। मुख्यमंत्री ने कल तक सर्टिफिकेट वापस करने  का कॉलेज प्रशासन को आदेश दे दिया। वहीं सीएम ने विधवा महिला को राहत के तौर पर अपने निजी कोष से 50000 रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फरीदाबाद के दौरे पर थे। जहां पहले उन्होंने बल्लभगढ़ में कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने 16 मामलों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों को तुरंत प्रभाव से मौके पर ही निपटाया।

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी की रहने वाली अंजू शर्मा अपनी फरियाद लेकर आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंची थी। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान किया और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static