शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली, बारात निकालने के दौरान हुआ हादसा

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 02:40 PM (IST)

पलवल: शहर में शादी समारोह के दौरान की गई फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। बाजू में गोली लगने से महिला घायल हो गई और उन्हे गंभीर अवस्था में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

PunjabKesari

 

घर में पशुओं को चरा डाल रही महिला को लगी गोली

 

जानकारी के अनुसार शादी वाले घर में बारात निकालने की तैयारी की जा रही थी। बारात की चढ़त के दौरान कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान घर में पशुओं को चारा डाल रही वर्षीय महिला को गोली लग गई। गोली लगने से महिला घायल हो गई। आनन फानन में महिला को फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस के सामने कई सवाल हैं। यह भी जानना जरूरी है कि फायरिंग किसी लाइसेंस वाले हथियार से की गई है या फिर अवैध हथियार से। इस बीच अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

Recommended News

static