फतेहाबाद में महिला ने जुड़वा बेटों सहित खाया जहरीला पदार्थ, फिर...
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 03:48 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव बिसला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने दो जुड़वां बच्चों सहित जहरीले पदार्थ निगल लिया। इसके बाद तीनों की हालत गंभीर है। पहले उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गांव बिसला निवासी ईश्वर गांव में ही जूस की रेहड़ी लगाता है। उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद नाराज होकर उसकी पत्नी दोनों बच्चों को पहले स्कूल से लेकर आई और फिर उनके साथ फतेहाबाद आ गई। शहर के सबसे बड़े पपीहा पार्क के सामने महिला ने चूहे मारने की दवाई निगल ली और उसके बाद बच्चों को भी खिला दी। आसपास के लोगों ने तबीयत बिगड़ते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)