शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 01:21 PM (IST)

जींद : शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिहार के बेतिया जिले के गांव कठिया-मठिया निवासी मंजेश कुमार से जान-पहचान थी। आरोपी युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। एक साल पहले उसने खुंगा कोठी बुलाकर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उससे दुष्कर्म किया।

वहीं इस दौरान उसने धोखे से उसकी राशि भी हड़प ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static