कछुओं की चोरी करती पकड़ी गई महिलाएं, मामले को तस्करी से जोड़ कर देख रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 03:19 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): हरियाणा के फतेहाबाद में एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है, जहां कुछ महिलाएं कछुओं की चोरी करते हुए पकड़ी गई है। महिलाएं को 5 कछुओं के साथ काबू किया गया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से बरामद किए गए कछुए अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंर्जवेशन एंड नेचर द्वारा इस प्रजाति को रेड मार्क में रखा गया है। यही वजह है कि इस मामले को कछुओं की तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ वन्य प्राणी विभाग की तरफ से की कार्रवाई की जा रही है।

बेहद दुर्लभ प्रजाति के हैं महिलाओं से बरामद हुए कछुए

फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी में कछुओं की चोरी करने के मामले को तस्करी करने से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों की मदद से कुछ महिलाओं को काबू किया गया है। बताया गया है कि महिलाएं गांव के तालाब से 5 कछुओं को चोरी करके ले जा रही थी। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और वन्य प्राणी विभाग को सौंपा। वन्य प्राणी विभाग की टीम कछुओं को रेस्क्यू कर उन्हें अपने साथ ले गई है। वहीं आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वन्य प्राणी विभाग के जिला इंचार्ज जसविंदर नेहरा ने बताया कि ये कछुए अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के हैं और इन्हें इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंर्जवेशन एंड नेचर द्वारा रेड श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और फिलहाल सभी पांचों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मामले को तस्करी के जोड़ कर देख रही पुलिस

बताया जा रहा है कि बीती शाम कुछ महिलाएं गांव से पैदल झोला उठाए आ रही थी। ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने उसके थैले की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके थैलों से पांच कछुए बरामद हुए। जिसके बाद उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और कछुओं को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई और आरोपी महिलाओं को भी काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि यह पता चल सके कि महिलाएं कछुओं का क्या करने वाली थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पकड़ी गई महिलाएं कछुओं की सप्लाई कहां करने वाली थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static