बीच सड़क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की फाड़ी वर्दी

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 04:16 PM (IST)

गुरुग्राम (राशि मनचंदा):गुरुग्राम के एमजी रोड पर एक महिला अपनी गाड़ी से जा रही थी। उस वक्त उसके परिवार के लोग भी उसके साथ मौजूद थे। महिला गाड़ी चलाते समय फोन पर बात कर रही थी। इसी के चलते पुलिस ने उसे रोका और ट्रैफिक उल्लंघन करने के आरोप में उसका चालान काटने की बात कही। इसी बीच महिला के पति ने पुलिस कर्मी पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ धक्का मुक्की शुरु कर दी। देखते ही देखते महिला ने भी पुलिस के साथ मारपीट शुरु की और पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी।

महिला का नाम आरती दूबे और उसके पति पुनित दूबे दोनों ही गुरुग्राम के रहने वाले हैं। दोनों कल अपने बच्चों के साथ अस्पताल जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने के कारण उन्हें रोका। महीला का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके साथ बदतमीजी से बोले। महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनके पति और महिला के साथ मारपीट भी की। इसके बाद तो महिला और उसके पति ने सड़क पर बैठकर बीच रोड पर हंगमा शुरु कर दिया। जिसके बाद काफी समय तक जाम रहा। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे उसके बाद जाम खुला। महिला से बदतमीजी के आरोपों को पुलिस सिरे से नकार रही है। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने महिला और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने ट्रैफिक नियम की उल्लंघन की और पुलिसकर्मियों के रोकने के बाद उनके साथ मारपीट भी की। वही महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। ऐसे में देखना होगा की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static