CM के कार्यक्रम में महिलाअों का अपमान, जानिए क्या हुआ

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 10:17 AM (IST)

भिवानी(पंकेस): प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन के तहत पहले दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं को सुरक्षा पहलुओं से गुजरना पड़ा। महिलाओं के सिर पर ओढ़ी काली चुनरी को पुलिस ने उतरवा लिया। कई महिलाएं नंगे सिर पंडाल में गई तो कई ने अन्य महिलाओं से कपड़ा लेकर सिर ढका। सुरक्षा कर्मियों का काम यहीं पर खत्म नहीं हुआ, जिन महिलाओं के पास काले बैग थे, उनको भी पंडाल (सुरक्षा प्वाइंट) से बाहर रखवा दिया। इसके अलावा काले कपड़े वाली महिलाओं को भी पंडाल में घुसने नहीं दिया।
PunjabKesari
भीम स्टेडियम में सी.एम. मनोहर लाल खट्टर के पहुंचने से पूर्व प्रदेशभर से आई स्वयं सहायता समूह की सदस्यों का अंदर जाना शुरू हुआ। भीम स्टेडियम के मुख्य द्वारा पर सुरक्षा के चलते (डी.एम.डी.) मशीन लगाई गई थी। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को जिस भी महिला के सिर पर काली चुनरी मिली, डी.एम.डी. मशीन तक पहुंचने से पहले ही उसकी चुनरी उतरवाकर टैंट के पाइपों पर बंधवा दी। यहां तक कि किसी भी महिला के कंधे पर लटक रहे काले बैग या पर्स को भी अंदर नहीं जाने दिया। पर्स को बाहर पाइपों पर लटकवा दिया। प्रदेश सरकार में काले रंग से इतना खौफ देखने को मिला कि काले रंग के पालीथिन को भी पंडाल तक नहीं जाने दिया। महिलाओं को अपना सामान हाथों में ही ले जाना पड़ा जिसके चलते कुछ महिलाएं पंडाल में गई और उसी वक्त बाहर आ गई। यहां यह बताना जरूरी है कि जिन महिलाओं के पास सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान-पत्र नहीं था उनको कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static