महिलाएं अपने पैरों पर खुद खड़ी हों : बाबा गुरदेव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 12:21 PM (IST)

जींद: बाबा गुरदेव सिंह नानकसर चंडीगढ़ वाले ने कहा कि महिलाएं अपने पैरों पर खुद खड़ी हों। इससे महिलाओं का परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बाबा गुरदेव जींद में राजीव गांधी कल्याण संस्थान एन.जी.ओ. में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पुत्र कर्ण मिड्ढ़ा ने बाबा का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

राजीव गांधी कल्याण संस्थान के संस्थापक ओमप्रकाश बत्तरा और उनकी पत्नी ओमा बत्तरा ने प्रेम कुमार बत्तरा और अनु बत्तरा के साथ बाबा का स्वागत किया। संस्थान के वेदप्रकाश जुनेजा ने बाबा को शॉल भेंट की। ओमप्रकाश बतरा ने कहा कि महिलाओं के लिए जींद में सिलाई, बुनाई और कढ़ाई के लिए ए.टी.डी.सी. सैंटर खुलवाने का प्रयास उनका संस्थान कर रहा है। इसमें पंजाब केसरी ग्रुप भी सहयोगी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static