एक लाख क्यूसेक के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, बढ़ा निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 05:55 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यमुना नदी, सोन नदी व पथराला नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते यमुना के साथ लगते निचले इलाके के लोगों को यमुना से दूर रहने के लिए कहा गया है। 

हरियाणा के यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर पानी का जलस्तर 11 बजे बढ़ना शुरू हुआ था जो 71922 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि 12 बजे पानी का जलस्तर बढ़कर 83492 क्यूसेक हो गया, इसके बाद पानी का जलस्तर 1बजे 90894 क्यूसेक, 2 बजे और तीन बजे  99146  क्यूसेक और 4 बजे हथिनी कुंड बैराज के गेट उस समय खोलने पड़े, जब पानी का जलस्तर बढ़कर 1 लाख 90680 तक पहुंच गया। जिसके चलते हथिनी कुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए। इसी के साथ ही यमुना के साथ लगते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 

वहीं यमुनानगर में पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों में पहुंचने वाली सोम व पथराला नदियां भी उफान पर हैं जिसके चलते  इन नदियों के साथ लगते कई गांवों में पानी भर चुका है। पानी जहां गांवों में सड़कों पर आ चुका है वहीं कई गांव की आबादी व खेतों में दो से तीन फुट पानी आ चुका है। जिसके चलते लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static