भारी बारिश से यमुनानगर सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी, ग्रीन पार्क के लोगों को मकानो में नुकसान की आशंका

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:36 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात यमुनानगर सिविल अस्पताल की 100 फुट से ज्यादा दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था। अब कॉलोनी वासियों को अपने मकानो के नुकसान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी वासियों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी एवं स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में तुरंत कार्रवाई कर की मांग की है।

PunjabKesari

यमुनानगर सिविल हॉस्पिटल की बाउंड्री वाल का निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था, अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण के साथ-साथ इस बाउंड्री का निर्माण भी स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाया था। पिछले 4 महीना से इस दीवार में धीरे-धीरे गैप बढ़ने लगा था। जिससे इसके कभी भी गिरने की आशंका थी।

ग्रीन पार्क निवासियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित में शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। पिछले चार महीना से यह प्रक्रिया जारी थी। और बीती रात यह दीवार गिर गई। अब इलाका निवासियों को अपने मकान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी निवासियों ने पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग से तुरंत इसके समाधान की मांग की है।

PunjabKesari

वही यमुनानगर की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशीला सैनी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है वह तुरंत इस समस्या का समाधान निकालेंगे ताकि लोगों को नुकसान ना हो। ग्रीन पार्क निवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें, ताकि उनके मकानों को नुकसान ना हो, आने वाले दिनों में वर्षा ऋतु शुरू होगी, उससे परेशानियां बढ़ जाएगी,इसलिए उससे पहले ही इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static