यमुनानगर के शादीपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का समान जलकर खाक
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 04:47 PM (IST)
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेज कि पूरे परिसर में फैली लपटें, चारों ओर धुएं का गुबार उठने लगा है। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर खाक हुआ, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने का काम लगातार जारी है। घटना के वक्त फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।