पानीपत में युवक की बेरहमी से हत्या, भाई की हालत गंभीर...जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 11:05 AM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में युवक की चाकू घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

जानकारी के मुताबिक गांव खलीला के रहने वाले दोनों भाइयों को गांव बुड़शाम में बुला कर हमला किया गया था। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। बाद में हमलावर उन्हें खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गए। दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों व परिचितों द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी जांघ में से चाकू आर-पार हुआ है।

मृतक की पहचान अक्षय के रूप में हुई है। वह गांव खलीला का रहने वाला था। उसका भाई राहुल है, जोकि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों भाइयों पर गांव बुड़शाम में करीब 5 युवकों द्वारा हमला किया गया। आरोपी युवक बुड़शाम और नारायणा के हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static