युवक का गंभीर आरोप, 786 लिखा होने के चलते दूसरे धर्म के लोगों ने काटा था हाथ

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 09:32 PM (IST)

पानीपत(सचिन): पानीपत में 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में 2 साल बाद कोर्ट से बरी होने वाले युवक ने धर्म के चलते कुछ लोगों पर उसका हाथ काटने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि हिन्दू संगठनों ने उसके हाथ पर 786 लिखा देखकर उसका हाथ काट दिया था। युवक के वकील ने कहा कि वे यह लड़ाई लड़ेंगे ओर युवक को इंसाफ दिलाएंगे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला अखलाक करीब 2 साल पहले काम की तलाश में पानीपत आया था। युवक  पर आरोप लगा कि उसने घर मे घुसकर बच्चे के साथ गलत कार्य करने की कोशिश की। इसी झगड़े में अखलाक का हाथ कट गया था। अखलाक ने पुलिस के सामने बयान दिया था कि हिन्दू संगठनों ने उसका हाथ काटा है, क्योंकि उसके हाथ पर 786 लिखा हुआ था। वहीं अखलाक पर बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज कोर्ट ने अखलाक को बरी कर दिया। कोर्ट ने पाया कि अखलाक ने बच्चे के साथ कोई गलत कार्य नहीं किया था।

अखलाक का केस लड़ रहे पानीपत कोर्ट के वकील इंतजार अली खान  ने बताया कि उनके क्लाइंट पर लगे आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। इसलिए कोर्ट ने उसे बरी कर दिया गया है। वकील ने कहा कि अब वे अखलाक के लिए दूसरा लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म का होने के चलते अखलाक का हाथ काटने वालों को सजा मिलनी चाहिए। इसलिए पीड़ित अखलाक को इंसाफ दिलवाने के लिए वे आखिरी सांस तक उसकी लड़ाई लडेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static