अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं में रोष, लघु सचिवालय में काटा बवाल, कहा - वापिस लिया जाए फैसला
punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 03:54 PM (IST)
चरखी दादरी(नरेंद्र): प्रदेश के तमाम स्थानों पर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं ने चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना का विरोध जताया।
युवाओं ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसको युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। युवाओं ने अग्निपथ योजना को जल्द से जल्द वापिस करने की मांग की । युवाओं ने बताया कि पूरे देश में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है फिर भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। युवाओं ने बताया कि अगर सरकार ने योजना को वापिस नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IAS अफसर के सेक्रेटरी ने दी जान, हरियाणा सचिवालय की छत से लगाई छलांग, पहले भी कर चुके मरने का प्रयास