नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे युवा, 40 दिनों में गई 25 लोगों की जानें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 11:50 AM (IST)

यमुनानगर : आए दिन नहर में नहाने गए लोगों की डूबने से मौत हो रही है। अधिकांश हादसे नहाने वाले लोगों की लापरवाही की वजह से होते हैं। जहां यमुनानगर जिले में पिछले 40 दिन में 25 से अधिक लोगों की डूबने से मौतें हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने नहर व नदियों में नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद  शहर के बीच से निकल रही पश्चिमी यमुना नहर व यमुना नदी में युवा व किशोर नहा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि जिले में यमुना नदी, पश्चिमी यमुना नहर, सोमनदी व दादूपुर नलवी नहर निकलती है। पश्चिमी यमुना नहर शहर के बीच से होती हुई निकलती है। जिसमें सबसे अधिक लोग नहाने के लिए जाते हैं। गर्मियों के दिनों में पश्चिमी यमुना नहर के बूड़िया पुल, अमादलपुर पुल, फतेहपुर पुल के पास, दड़वा घाट, चिट्टा मंदिर, बाड़ी माजरा, यमुना घाट, हमीदा हेड व दादूपुर हेड के पास नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। सबसे अधिक हादसे भी इन्हीं जगहों पर होते हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static