UP से यमुनानगर सप्लाई की जा रही थी अफीम, पुलिस ने दबिश देकर युवक को किया काबू
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 01:47 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर पुलिस एक्शन मोड में है और पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के रास्ते यमुनानगर में अफीम तस्करी की जा रही है और ऐसे ही एक तस्कर लगभग 1 किलो अफीम लेकर यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर उतरेगा। स्पेशल स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर जब युवक को देखा तो युवक वहां से निकाल कर कैनाल रेस्ट हाउस तक पहुंच गया था।
कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो के करीब अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। स्पेशल स्टाफ के अनुसार अब आरोपी से यह भी पूछताछ की जाएगी कि इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस के सामने यह बात भी है कि यह बरेली का रहने वाला है और बरेली से अफीम लेकर यमुनानगर सप्लाई के लिए पहुंचा था, लेकिन यमुनानगर में कहां पर सप्लाई होनी थी, अब पुलिस वहां तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)