स्कूटी सर्विस कराने जा रहे युवक पर हमला, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 08:20 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अर्जुन नगर इलाके में स्कूटी सर्विस कराने जा रहे एक युवक पर लोहे के शॉकर से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत पर सोमवार को न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी गई शिकायत में नई बस्ती के रहने वाले समीम उर्फ बाबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून को वह अपनी स्कूटी लेकर अर्जुन नगर की गली नंबर एक में स्थित महेंद्र की दुकान पर सर्विस कराने जा रहे थे। वह दुकान के पास पहुंचे, तभी सामने से मंकू नाम का व्यक्ति आया और उसने स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। समीम के विरोध करने पर मंकू गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच पीछे से मंकू के 2-3 अन्य दोस्त भी वहां पहुंच गए।

 

आरोप है कि मंकू और उसके दोस्तों ने महेंद्र की दुकान में मरम्मत के लिए रखा मोटरसाइकिल का भारी-भरकम लोहे का शॉकर उठा लिया और समीम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में समीम के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी, तो हमलावर समीम को आइंदा दिखने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static