विवाद के बाद फार्म हाउस के केयर टेकर पर तीन युवकों ने किया हमला, केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 08:25 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): गांव बालियावास में स्थित एक रोडियो फार्म हाउस में काम करने वाले केयरटेकर के साथ कुछ दबंगों द्वारा जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से असम के जिला सोनितपुर, गांव सिरजुली बगीचा की रहने वाली पूजा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में अपने पति मिरदुल मिरदा के साथ बालियावास रोडियों फार्म पर रहती हैं। उनके पति मिरदुल मिरदा इसी रोडियो फार्म पर केयरटेकर के रूप में काम करते हैं।
एक जुलाई को गांव घाटा का रहने तीन युवक फार्म पर आए। आरोपियों ने वहां आते ही किसी बात को लेकर मिरदुल मिरदा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मिरदुल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।