अनोखी शादी: युवक ने लव मैरिज कर अपाहिज लड़की को दिया सहारा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 11:49 AM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में एक युवक ने एक युवती के साथ प्रेम विवाह करके शादी की अनोखी मिसाल प्रस्तुत की है। लडकी आपाहिज है और लडका पूरी तरह से स्वस्थ है। लडके की आयु 25 वर्ष है और वह 10 पास है और वह बैल्डिंग का काम करता है।  लडकी ने बीए बीएड पास की हुई है और उसकी आयु 32 वर्ष है। दरअसल, हिसार के कुम्हारान मौहल्ले में रहने वाले युवक अमित ने बरवाला की रहने वाली लडकी रानू के साथ सनातम धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रेम विवाह रचाया है। चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विवाह का प्रमाण पत्र जारी किया है। युवक -युवती दोनों अलग- अलग जाति से संबंध रखते है और विवाह करने के बाद दोनों काफी खुश है। 
PunjabKesari
अमित ने बताया कि एक दिन वह निजी अस्पताल में काम के लिए गया था। इसी दौरान रानू को कोई अस्पताल में भर्ती करवाकर चला गया। अमित को पता चला कि उसके माता-पिता की मुत्यु हो चुकी है। उसका यहां पर कोई देख रेख करने वाला नही है तब उसने उसका अस्पताल में ध्यान रखा और वह ठीक हो गई। अमित रानू को राजस्थान के अमर पुरा धाम ले गया।
PunjabKesari
रानू के ठीक होने के बाद अमित युवती के साथ बरवाला चला गया और उसकी देखरेख करने लगा इसके बाद दोनों सहमति से विवाह रचा लिया है। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता इस विवाह से नाखुश है परतु उसने यह विवाह अपनी मर्जी से किया है। सतानम धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि हिसार में प्रेमी जोडे ने अनोखी शादी है। ये युवक लड़की का सहारा बना कर आया है और प्यार करने वालों के लिए मिशाल है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static