IELTS Centre पर युवकों ने कर दी फायरिंग, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान...पुलिस कर रही मामले की जांच

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 03:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में बार एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार 2 युवकों ने आइलैट्स सैंटर पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि गोली किसी को लगी नहीं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर दो नकाबपोश सेंटर के बाहर आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया कि फायरिंग के पीछे बदमाशों का क्या इरादा था।

  ..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static