8वीं की छात्रा को प्यार करना पड़ा मंहगा, परिजनों ने दी खौफनाक सजा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2015 - 04:32 PM (IST)

बरवाला (कृष्ण): सुलखनी में ऑनर कीलिंग का मामला प्रकाश मे आया है। लड़की के परिजनों ने गुपचुप तरीके से देर रात उसका दाह संस्कार भी कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शमशान घाट जाकर 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

पुलिस के अनुसार किशोरवय की लड़की को उसके माता-पिता, चाचा व अन्य सगे संबंधी द्वारा गला दबाकर मार डाला। आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुद करने का मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि गांव सुलखनी मे 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली लगभग 13-14 वर्षीय एक किशोरी को उसके पिता रामचन्द्र, माता शर्बती, चाचा धनश्याम, राजू,धर्मपाल व अन्य द्वारा 30-31 जुलाई की रात को गला दबाकर मार दिया गया।

पुलिस ने इस मामले मे मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस पड़ोस के लोगों से इस घटना की जानकारी ली और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शमशान घाट में जाकर दाह संस्कार की जा चुकी मृतका की राख कब्जे मे ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और अन्य आरोपियों की दबिश जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static