''क्या फर्क पड़ता है वोट डालने में किस स्याही का इस्तेमाल हुआ''

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2016 - 09:46 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के कुछ वोट गलत पेन के इस्तेमाल की वजह से खारिज किये जाने के आरोपों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि क्या फर्क पड़ता है अगर कोई मतदान करते समय किसी दूसरे रंग की स्याही का इस्तेमाल करता है। 
 
उन्होंने यहां कहा, ‘‘दुनिया साल 2016 में प्रवेश कर गई है और आप कह रहे हैं कि नीला पेन था या काला पेन था। क्या फर्क पड़ता है, अगर किसी ने नीले, लाल, हरे, गुलाबी रंग की स्याही से निशान लगाया है। किसे मतलब है? यह पागलपन है।’’ 
 
हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव में 14 कांग्रेस विधायकों के वोट अवैध करार दिए गए थे जिसके बाद पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आर के आनंद चुनाव हार गए। अमरिंदर ने कहा कि पार्टी पता लगाएगी कि वह किन कारणों से हारी। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static