2 दिन से बंद मकान से मिला महिला का अर्धनग्न शव...बदबू आने पर हुआ खुलासा (Watch pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 01:51 PM (IST)

हिसार: आए दिन लूट अौर हत्या के मामले हो रहे हैं जिसके कारण सुरक्षा की कोई गांरटी नहीं है। ऐसा ही एक मामला कृष्णा नगर की कॉलोनी में देखने को मिला है, जहां घर में रहने वाली अकेली महिला की किसी ने हत्या कर दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर की कॉलोनी के एक घर में सोमवार की शाम को एक महिला का शव मिला जो कि अर्धनग्न अवस्था में था। घर से आ रही बदबू के कारण पड़ोसी ने मृतक के भाई को सूचित करने के बाद पुलिस को भी शिकायत की। 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के बाहर वाले दरवाजे पर कुंड़ी लगी थी। जब मकान अौर कमरे को खोला तो उन्होंने कमला देवी को मृतक हालत में पाया। मृतका के दोनों पैर बेड से बंधे थे अौर वस्त्र भी अव्यवस्थित थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीन ऑफ क्राइम की टीम को आगे की जांच के लिए बुलाया गया। देर शाम को मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जांच शुरु कर दी।

 

बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र 57 थी। 8 साल पहले पति की मृत्यु के बाद वह यहां अकेली रहती थी। शुरुआती जांच से पुलिस ने इसे चोरी के लिए हत्या का केस बताया है। बाकि पोस्टमार्टम के पश्चात ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

 

मृतका के भाई दलबीर सिंह से बात करने पर उसने बताया कि उसकी बहन का विवाह सिकंदर पुर गांव में हुआ था। उसकी बहन कमला के पति की 7-8 वर्ष पहले मृत्यु होने के बाद वह कृष्णा कॉलोनी में किराए के घर में अकेली रह रही थी। उसकी कोई संतान भी नहीं थी। उसने बताया कि सोमवार शाम को कमला के पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उसके घर के अंदर से बदबू आ रही है। वह अपने भाईयों के साथ शहर आया तो घर का कमरा बंद था फिर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

 

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर सिर्फ एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने कमला देवी को शनिवार रात को 10:30 बजे तक गली में कुर्सी लगाकर बैठे देखा। उसके बाद उन्होंने उसे नहीं देखा। कमला का रिजर्व नेचर होने के कारण वह आस-पड़ोसियों से अधिक बात नहीं करती थी।

 

मृतका के भाई ने बताया कि कमला ने एक महीने पहले बैंक से कैश निकलवाया था अौर उसके पास सोने के जेवर भी थे। कितनी राशि निकलवाई गई इसके बारे में ज्ञात नहीं परंतु कुछ दिन पहले घर में ए.सी. लगवाया गया था। 

 

पड़ोसियों ने ज्यादा नहीं बताया अौर  माना जा रहा है कि हत्या शनिवार रात को हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static