बसों के 327 निजी रुटों के विरोध में हिसार में भी चक्का जाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 04:25 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी):रोड़वेज यूनियन ने हरियाणा के 22 जिलों में अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ डिपुओं पर विरोध प्रदर्शन कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। रोडवज के कर्मचरियो ने बसों के 327 निजी रुटों के विरोध में आज हिसार में चक्का जाम किया। हरियाणा रोडवेज सयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने बताया कि आज पूरे हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया है। सरकार हरियाणा रोडवज को निजीकरण करके प्राइवेट हाथों में दे रही है। जिसके चलते हमें आज पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया है। हमारी यूनियन ने पहले भी सरकार से बातचीत की लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की कोई भी बात नहीं मानी। 

उन्होंने बताया की जींद में आज प्राइवेट बसों के कर्मचारी बदसलूखी और रोडवेज की बसों के आगे बसें लगा दी गई। उनकी मनमानी हम नहीं चलने देंगे। हमारी कमेटी के माध्यम से हमने 3 मई को रोडवेज का चक्का जाम की घोषणां कर दी थी। लेकिन जींद डिपू में प्राइवेट बसों को सरकारी बसों के आगे लगा देने को लेकर हमने कल जो चक्का जाम करना था वह आज ही कर दिया गया। दलबीर किरमारा ने बताया कि हमारे कर्मचारी और यूनियन के लोग जींद के उपायुक्त से भी मिले थे परन्तु उन्होंने कहा कि यह मामला हमारा नहीं सरकार के लेवल का मामला है। दलबीर किरमारा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्दी से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यहां पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा। हम किसी भी हालत में रोडवेज का निजीकरण नहीं होने देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static