मां ने प्रेमी के साथ बसाया घर तो बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 03:28 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो): गांव सातरोड़ खाश वासी 18 वर्षीय सानिया ने फंदा लगाकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में उसके पिता रघुबीर की शिकायत पर उसकी मां तारावंती व उसके प्रेमी गुलाब सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर ने बताया कि उसकी शादी 25 साल पहले तारावंती के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसे दो लड़कियां व दो लड़के पैदा हुए। करीब सात साल पहले उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी गुलाब सिंह के साथ रहना शुरू कर दिया। इसी परेशानी में उसके बड़े बेटे सोनू ने करीब चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसका छोटा बेटा भी इसी बात को लेकर परेशान रहता था। रघुबीर के अनुसार उसके बेटे सानिया ने उसे बताया था कि उसकी मां तारावंती व गुलाब सिंह अक्सर उसे परेशान करते हैं। इसी परेशानी में सानिया ने सोमवार को फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static