कैसे होगा शहर का विकास, जब जमीनी स्तर पर दम तोड़ रही नगर निगम की योजनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 10:56 AM (IST)

हिसार  (संदीप): शहरवासियों का एक ही सवाल है कि आखिर कब होगा हिसार शहर का विकास। शहर को विकसित करने के लिए बनाई गई निगम की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ रही हैं। निगम की सभी योजनाएं अब तक अधर में लटकी हुई हैं। 

नगर निगम अधिकारी पिछली योजना से शहर को कैटल फ्री नहीं करवा पाए हैं। अब तक डेयरी शिङ्क्षफ्टग नहीं हो पाई। पार्कों से झूले तक गायब हो गए हैं। स्ट्रीट वैंडर प्रोजैक्ट अधर में लटका हुआ है। शहर में जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। मीट मार्कीट के लाइसैंस देने का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। पिछले 6 सालों से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभाॢथयों को भी किस्तों का भुगतान नहीं हो पाया है।

ये हैं कालोनियों के हाल
शहर की 20 से ज्यादा कालोनी ऐसी हैं जहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जैसे भगत सिंह कॉलोनी, पटेल नगर एरिया, मिल गेट एरिया, सूर्य नगर, सातरोड आदि कालोनियां। छोटे हिसार के नाम से मशहूर आजाद  नगर में अब तक मकानों की व गलियों की नंबरिंग तक नहीं की गई हैं। आजाद नगर में शहर की करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी रहती है। इसके बावजूद भी यहां युवाओं के खेलने के लिए खेल का मैदान तक नहीं है व न ही यहां 12वीं तक सरकारी स्कूल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static