ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2015 - 07:52 PM (IST)

हिसार,(दिनेश भारती) : विद्युत नगर गेट के पास हुए एक सडक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। उनके साथ एक बच्चा भी था, जो सुरक्षित बच गया। महिलाएं सुशीला (35) और शैलजा (30) सेक्टर नौ ग्यारह की रहने वाली थीं। 

दोनों बाजार से शॉपिंग करने के बाद अपने घर जा रही थीं। तभी विद्युत नगर के पास उनकी टक्कर अॉटो रिक्शा के साथ हुई। उसके बाद स्कूटी का बैलेंस बिगडने के कारण सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। इससे दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ एक बच्चा भी था जो सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने टक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिए हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static