वन स्टॉप सैंटर को प्रभावी नहीं बना पा रहा विभाग

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 01:45 PM (IST)

जींद: घरेलू हिंसा, रेप, दहेज प्रताडऩा, छेडख़ानी, अपरहण, एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सखी वन स्टॉप सैंटर योजना को जींद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभावी नहीं बना पाया है। महिलाओं की मदद के इस काम में जितना स्टाफ लगाया गया है, उस स्टाफ की संख्या से भी कम महिलाएं महीने में इस सैंटर में आ रही हैं। इससे सरकार की यह योजना कागजों में ही दफन होकर रह गई है। 

यह है जींद के सखी वन स्टॉप सैंटर का सूरत-ए-हाल
जींद के महिला पुलिस थाना में चल रहे सखी वन स्टॉप सैंटर का सूरत-ए-हाल यह है कि इसमें 3 कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों की ड्यूटी प्रताडि़त महिलाओं की मदद करने और उनकी काऊंसिङ्क्षलग कर उन्हें राहत और इंसाफ के लिए सही राह दिखाने की है। मार्च से लेकर अब तक किसी भी महीने में इस सैंटर पर 5 महिलाएं भी नहीं पहुंची हैं। किसी महीने में इस सैंटर में महज एक महिला राहत के लिए पहुंची तो किसी महीने में ऐसी महिलाओं की संख्या 3 तक गई। सरकार ने जिस मकसद से सखी वन स्टॉप सैंटर बनाया है, वह मकसद कतई पूरा नहीं हो रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static