2 विधायकों के फेर में फंसा कच्चा गौहर

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 10:49 AM (IST)

करनाल (मनोज): प्योंत व कतलाहेड़ी गांव को जोडऩे वाला कच्चा गौहर 2 विधायकों के फेर में फंस गया है। प्योंत गांव नीलोखेड़ी हलके में आता है। यहां के विधायक भगवानदास कबीरपंथी हैं। जबकि कतलाहेड़ी असंध हलके का गांव है। यहां के वोटर्स ने बख्शीश सिंह को विधायक चुन रखा है। 2-2 एम.एल.ए. होने के बाद भी आज तक यह सड़क नहीं बन सकी। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने नेताओं पर सवाल उठाए। ग्रामीण रोहताश, बलराम राणा, प्रदीप राणा, सुखदेव सिंह, अनूप व अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के विधायक व मंत्रियों का दावा था कि प्रदेश का हर कच्चा रास्ता पक्का करवाएंगे।

कम से कम मुख्य रास्ते तो कच्चे नहीं रहेंगे। प्रदेश सरकार का कार्यकाल अंतिम दौर से गुजर रहा है लेकिन 2 गांवों को जोडऩे वाला यह रास्ता आज भी पक्का नहीं हो पाया। ग्रामीणों को इंतजार है कि आखिर नेता उनके इस रास्ते की सुध कब लेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Related News

static