अवैध शराब के साथ 2 आरोपी पकड़े

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 04:06 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: पुलिस चौकी सुभाष मंडी इंचार्ज महेंद्र सिंह व सहायक उपनिरीक्षक रणधीर सिंह की टीम ने नजदीक गोल बैंक चौक थानेसर से आरोपी पंकज निवासी जिला फर्रुकाबाद (यू.पी.) हाल नजदीक पारस सिनेमा कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद की।

थाना शहर थानेसर से सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार व सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार की टीम ने खेड़ी मारकंडा रोड से आरोपी यशपाल निवासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 16 पव्वे शराब बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static