बाबा रामदेव बोले, जनसंख्या वृद्धि देश व समाज दोनों के लिए घातक

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2015 - 05:05 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कम करने का आवाहन किया है। रामदेव कुरुक्षेत्र में हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल के अभिनंदन समारोह में भाग लेने आए थे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री भी थे।

रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश व समाज दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि संतुलित जनसंख्या बहुत जरूरी है। इसलिए अगर चीन जैसा कड़ा कानून भी बनाना पड़े तो देश में जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है।

इस मौके पर अपने संबोधन में हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें जो पद मिला है। यह स्वामी दयानंद और आर्य समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के राज्यपाल के रूप में मैं वो कार्य करूंगा जो आजतक किसी भी राज्यपाल ने नहीं किए। देवव्रत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रदेश के सरकारी विभागों में काम हिंदी भाषा में करने की मांग भी रखी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static