PM और सीएम पर HSGPC प्रधान झींडा का विवादित बयान

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2015 - 04:33 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): एच.एस.जी.पी.सी. के प्रधान जगदीश झींडा ने कुरुक्षेत्र के डेरा कार सेवा में प्रैस कांफ्रेंस कर न केवल सिखों को पांच-पांच बच्चे पैदा करने की हिदायत का समर्थन किया बल्कि सिख धर्म के सीएम, सांसद, विधायक तमाम बड़े सिख नेताओं से इसका अनुपालना की मांग भी की। झींडा ने कहा कि सिखों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। इस मुद्दे पर 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र में एच.एस.जी.पी.सी. की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें सिखों से पांच-पांच बच्चे पैदा करने संबंधी फतवे पर स्वीकृति ली जाएगी।

बड़बोले झींडा यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने गृहस्थ जीवन को सबसे श्रेष्ठ माना है। जो लोग गृहस्थ नहीं हैं, उन्हें चुनाव लड़ने के योग्य नहीं मानना चाहिए। झींडा ने कहा कि अविवाहित सी.एम. और गृहस्थ जीवन न जीने वाले पी.एम. मोदी औरत जाति का अपमान कर रहे हैं। झींडा ने गृहस्थी को लेकर व ज़्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को लेकर अपने तरीके से कई तर्क भी दिए। आने वाले समय में अविवाहितों पर झींडा का बयान नए विवाद को जन्म दे सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static