भारत सरकार उर्वरकों पर दे रही 80 हजार करोड़ की सब्सिडी

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 03:48 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(विनोद खुंगर): किसानों को सीधे सब्सिडी देने के लिए भारत सरकार की योजना का पहला प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र से प्रारम्भ किया गया है। इसी संबंध में फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक सतीश चंद्र ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से हर वर्ष उर्वरकों को लगभग 80 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा रही हैं। इस सब्सिडी का किसानों को सीधे फायदा मिलना चाहिए। इससे जहां सब्सिडी यूक्त उर्वरकों का उद्योगों में इस्तेमाल पर रोक लगेगी, वहीं किसान भी उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के प्रति जागरुक होंगे। 

 

उन्होंने कहा कि उर्वरकों की सब्सिडी को किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरण करने के बारे में ईफको द्वारा पायलट परियोजना की समीक्षा की जा रही हैं। इस पायलट परियोजना का मुख्य उद्देश्य तकनीकी प्रणाली को स्थापित किया जाए और सब्सिडी राशि किसान को स्थानातरंण करने में कोई कठिनाई न आए। इसके लिए कृषकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा हैं। भारत सरकार की योजना का पहला प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र से प्रारम्भ किया जा रहा है और इसकी सफलता के बाद अन्य 15 जिलों में योजना प्रारम्भ होगी तथा इसके बाद देश के 100 जिलों में लागू किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static