हैवान बना पति: चरित्र पर शक के चलते पत्नी को किया लहूलुहान (Video)

punjabkesari.in Monday, May 30, 2016 - 05:38 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हैवान पति ने अपनी पत्नी को चरित्र पर शक के चलते इतना पीटा कि उसको कोई होश नहीं रही। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पति ने मारपीट कर पत्नी को लहूलुहान अवस्था में वहीं छोड़ दिया और भाग गया। बाद में सूचना मिलने पर लहूलुहान कर वहीं छोड़कर भाग गया, जहां उसकी हालत अभी गम्भीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला की मां ने बताया कि आरोपी कई साल से हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था और अब पैरोल में घर आया था।

 

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीम गठित कर ली है। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ कई साल पूर्व लव मैरिज की थी, जिसके 2 बच्चे भी हैं और अब इनका तलाक का केस भी न्यायालय में विचाराधीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static