रूसा के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिलेगी 100 करोड़ की ग्रांट

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 10:27 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): हरियाणा की पहली ए+ ग्रेड यूनिवर्सिटी व देश की कैटेगरी वन यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल होने का तोहफा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला है। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 100 करोड़ का अनुदान देने की घोषणा की है। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए+ ग्रेड यूनिवर्सिटी होने व ग्रेडिड ऑटोनोमी विश्वविद्यालयों की सूची में देशभर में 8वें स्थान को देखते हुए 100 करोड़ की ग्रांट जारी की है। 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के तहत मिलने वाली इस ग्रांट को विश्वविद्यालय गुणवत्ता व एक्सीलैंस, शोध,फैकल्टी डेवलपमेंट के साथ आधारभूत संसाधनों के विकास पर खर्च करेगा। गत वर्ष भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को रूसा के तहत 20 करोड़ की ग्रांट मिली थी।  इसके तहत सभी विभागों में लैब व लेबोरेटरी के विकास के लिए जरूरी उपकरण खरीदे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static