क्राइम पर पलटवार करने के लिए हरियाणा सरकार खोलेगी 31 नए पुलिस थाने

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 12:46 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरों): हरियाणा में बढ़ते अपराध को देखते हुए मनोहर सरकार ने 31 नए पुलिस थाने खोलने का ऐलान किया है। यह थाने क्राइम पर लगाम लगाने के लिए खोले जा रहै है।पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। पुलिस विभाग का कहना है कि वो 25 आम थानों को शहरी क्षेत्र में ज्यादा खोलेंगे।

हरियाणा में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म और हत्याएं हो रही है। इन वारदातों को लेकर पुलिस और प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर 
सवाल उठना शुरू हो गए है। जिसके चलते बड़े जिलों में दो थाने और छोटे जिलों में एक थाना खोलने की योजना है।

वहीं, इस मामले में सरकार ने पुलिस महानिदेशक को फ्री हैंड दिया है कि क्राइम को खत्म करने के लिए जितनी जरूरत हो उतने थाने खोलो। इसके अलावा छह महिला थाने खोले जाएंगे। देखना ये होगा, क्राइम को रोकने के लिए सरकार की ये पहल कितनी कारगर साबित होती है ?


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static