राहुल गांधी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई: हुड्डा
punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 08:10 PM (IST)
पानीपत (सुरजीत खर्ब): राहुल गांधी ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है, जिस प्रकार से कानून व्यवस्था खराब हुई है, हर रोज रेप हो रहे हैं हो सकता है वे यहां आएं भी। राहुल गांधी ने हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात खादी आश्रम में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही।
इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में हालात खराब हो रहे है, कानून व्यवस्था नाम की चीज प्रदेश में नहीं है, ऐसा प्रतीत हो रहा है प्रदेश में कोई सरकार नहीं है, हर आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। फरवरी से हरियाणा भर में रथ यात्रा निकाल कर हरियाणा भर का दौरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष महेश भाई शर्मा ने हमेशा खादी को बढ़ावा देने के लिए काम किया। वे के खादी स्तंभ थे, खादी के बढ़ावे के लिए हमेशा तैयार रहे। गांधी जी ने जो रास्ता दिखाया था उसी रास्ते पर महेश जी चल रहे थे। खादी रोजगार व सम्मान देती है।