हरियाणा में कोरोना के 495 नए मामले आए सामने, 3 ने तोड़ा दम, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 09:18 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में रोजाना की तरह मंगलवार को भी कोरोना वायरस के ग्राफ में बढ़ोत्तरी तेजी से जारी रही है। आज राज्य में 495 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 17999 पहुंच गई। वहीं आज ठीक होने वालों की संख्या 310 रही। पिछले दिनों के मुकाबले आज यह संख्या कम रही। इसके साथ 3 संक्रमितों की मौत हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों  की संख्या कुल 17999 पहुंच गई है। प्रदेश में में 71 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 47 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 24 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.81 फीसदी है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 19 दिन पर पहुंच गई है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (07 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 125 6183 5118[107] 102[1] 963
फरीदाबाद 122 4770 3794[80] 95 881
सोनीपत 29 1577 1025 20 532
रोहतक 12 772 533 12 227
अंबाला 3 378 332[17] 4 42
पलवल 15 379 273[10] 3 103
भिवानी 45 543 401[24] 4[1] 138
करनाल 0 421 249 8 164
हिसार 10 292 194[2] 7 91
महेन्द्रगढ़ 25 322 243[43] 1 78
झज्जर 28 377 247[3] 4 126
रेवाड़ी 10 396 141 5 250
नूंह 2 256 190[4] 1 65
पानीपत 21 267 155[8] 7 105
कुरुक्षेत्र 21 177 117[3] 1[1] 59
फतेहाबाद 0 129 106[4] 0 23
पंचकूला 1 124 106[2] 0 18
जींद 14 133 91 4 38
सिरसा 3 141 100[3] 0 41
यमुनानगर 9 121 95 0 26
कैथल 0 119 55 0 64
चरखी दादरी 0 87 45 1 41
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 21 0 0
कुल- 495 17999 13645[310] 279[3] 4075

नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static