इस बार कौन रखेगा राम रहीम के लिए करवा चौथ का व्रत?

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 08:51 PM (IST)

सिरसा: वैसे तो हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपने डेरा परिसर स्थित शाही बेटियां बसेरा में रहने वाली साध्वियों से करवा चौथ का व्रत रखवाता था, लेकिन इस बार डेरे में करवा चौथ नहीं मनाया जाएगा।  


करवा चौथ वाले दिन डेरा प्रमुख साध्वियों को करवाता था अपना दीदार 
करवा चौथ वाले दिन डेरा प्रमुख अपनी गुफा के ऊपरी हिस्से में पहुंच कर साध्वियों को अपना दीदार कराता था और विशेष नामचर्चा कर साध्वियों से रू-ब-रू होता था। उन्हें उपहार भी देता था। वे साध्वियां डेरा प्रमुख का दीदार कर अपना व्रत खोल भोजन ग्रहण करती थीं। लेकिन इस बार डेरा में वह चहल-पहल और आयोजन नहीं होंगे।   


डेरा में अब चंद साध्वियां मौजूद
उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। डेरा में भी अब चंद साध्वियां मौजूद हैं। केवल साध्वियां ही नहीं डेरा में स्थित स्कूल और कॉलेज की नाबालिग और बालिग छात्राएं भी डेरा प्रमुख की दीर्घायु के लिए व्रत रखती थीं। डेरा प्रमुख भी अपने सम्बोधन में महिलाओं से पति की बजाए सतगुर यानि स्वयं के लिए व्रत रखने को कहता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static