कोर्ट में भिड़े पति-पत्नी, वकील के हाथ में आई चोट

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 04:04 PM (IST)

पानीपत(सौरव): कोर्ट में एक महिला व उसके पति के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। बचाव करने आए वकील के हाथ पर गंभीर चोट आई है।महिला का आरोप है कि पति व उसके वकील ने ही उसे पीटा है तथा वकील ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे हैं। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के बाद थाना शहर पुलिस को अलग-अलग शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने एक पक्ष की 2 महिलाओं सहित 3 व दूसरे पक्ष में महिला के पति व उसके वकील पर केस दर्ज करके मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू कर दी है। पहले पक्ष की थाना मडलौडा के अंतर्गत एक कालोनीवासी एक महिला ने बताया कि उसका व उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। 
 

जिसको लेकर मामला फैमिली कोर्ट में भी पहुंचा हुआ है। आरोप है कि उसके पति हेमंत व उसके वकील ने उसके  आते ही अनाप-शनाप बोलने लगे।  इस बीच मारपीट की घटना घटित हो गई। जिसकी वजह से वकील को भी हाथ में चोट आई है। मामले में महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दे दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी हेमंत व उसके वकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष के हेमंत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि उसकी पत्नी ने सबके सामने उस पर थप्पड़ व मुक्के मारने शुरू कर दिए। उसकी मां व पिता ने भी मारपीट की। वकील के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे व उसके वकील को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर उसकी 2 महिलाओं सहित 3 पर केस दर्ज करके बारीकी से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static